सोनभद्र

सड़क हादसे में हिंडाल्को कर्मी हुआ गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में सड़क पर आवारा पशु को बचाने में अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव निवासी सूर्यदेव उर्फ भोला 36 पुत्र राधेश्याम अपने घर से नियमित रूप से रेनुकूट हिंडाल्को में डियूटी के लिए जा रहा था। वृहस्पतिवार को तड़के सुबह घर से निकलकर रेनुकूट जाते समय कटौली गांव में एक आवारा पशु को बचाने में बाइक अनियंत्रित हुई जिससे बाइक सवार गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। सड़क पर घायलावस्था को देखते हुए ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने घायल युवक की गंभीर हालत को देखते ही प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार