सोनभद्र

चैयरमैन के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 12 व जमा 6, सभासद हेतु बिक्री 43 जमा 58

नगर निकाय चुनाव में नामांकन का चौथा दिन

दुद्धी, सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के चौथे दिन वृहस्पतिवार को भी पर्चा खरीदने वालों की होड़ मची रही। अनपरा, पिपरी, रेणुकूट एवं दुद्धी नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए कुल 12 एवं विभिन्न वार्डों की प्रतिनिधित्व करने के लिए 43 नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित समय तक की गई। वृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए छः एवं सभासद के लिए 58 लोगों ने नामांकन कर अपनी प्रबल दावेदारी भी पेश किया।
नगर निकाय चुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद हेतु अनपरा 2, रेनुकूट से 4 व सभासद के लिए पिपरी से 10, रेनुकूट में 20 दुद्धी 04 एवं अनपरा 24 लोगों ने नामांकन पत्र जमा कर अपनी दावेदारी ठोकी है। चौथे दिन भी तहसील सभागार में बनाये गए विशेष कक्ष से चारो नगर पंचायतों के लिए लोगों ने पर्चा क्रय किये। अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन पद हेतु 3 लोगों ने एवं सभासदी के लिए 26 ने पर्चे खरीदे। इसी तरह दुद्धी में अध्यक्ष पद हेतु छः व सभासदी के लिए 2 व पिपरी अध्यक्ष के लिए01 एवं सभासदी के लिए 04 एवं रेणुकूट अध्यक्ष 2 सभासद हेतु 11 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। रेनुकूट से अध्यक्ष पदों के लिए प्रज्ञा तिवारी, ब्रजेश पांडेय, फूलमती सहित आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अनपरा से अध्यक्ष पद के लिए विश्राम प्रसाद व स्वतंत्र कुमार नामांकन पत्र दाखिल किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार