सोनभद्र

जिला जज ने कचहरी परिसर में डीलक्स शौचालय का किया लोकार्पण

दुद्धी, सोनभद्र। कचहरी परिसर में नवनिर्मित समुदायिक डीलक्स शौचालय का लोकार्पण जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव द्वारा लोकार्पण किया गया। श्री यादव ने सबसे पहले सामुदायिक शौचालय पर लगे शिलापट्ट का अनावरण किया। उसके बाद नारियल तोड़, पुष्प अर्पित की।इसके साथ ही 10 सीटेड सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ आमजन के लिए कर दिया गया। बतादें कि सामुदायिक शौचालय में पुरुषों एवं महिलाओं तथा दिव्यांगों के लिए अलग अलग व्यवस्था है।
कचहरी परिसर में कोई भी शौचालय नही होने से वादकारियों तथा अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।अब सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण हो जाने से काफी सहूलियत होगी।
इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामपाल जौहरी,सचिव दिनेश कुमार, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी,सचिव रामेश्वर राव,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पाण्डेय सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार