सोनभद्र

जानलेवा हमला का आरोप, मामला दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गौरसिंघा गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर जान लेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर दर्ज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गुरूवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना बीते मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गौरसिन्हा गांव में घटित हुआ था।
पीड़ित रामदयाल यादव ने बताया कि बीते मंगलवार को वह और उसका भतीजा उमेश कुमार यादव (32 वर्ष) पुत्र रामदेव यादव एक ही बाइक से दुद्धी से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक मुख्य मार्ग से जैसे ही अपने गांव गौरसिन्हा की ओर मुड़ी, सामने से अचानक गांव के ही दो लोग उन पर लाठी से हमला कर दिए। इस अचानक हमले में बाइक गिरने के बाद उसके भतीजे उमेश यादव को हाथ व सिर में गंभीर चोट आने पर उसे अस्पताल लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत कोतवाल सुभाषचन्द्र राय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चूका है। दोनों आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आपसी रंजिश में घटना घटित होने की बात पुलिस ने बताई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार