सोनभद्र

अधिवक्ता फैजान अंसारी पर हमला होने से अधिवक्ताओ में आक्रोश

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

(हमलावरों के विरुद्ध गिरफ्तारी व कारवाई की माँग)

सोनभद्र। विगत दिनों नई बस्ती में कर अधिवक्ता फैजान अंसारी पर हुए हमले को लेकर कर आज वाणिज्य कर कार्यालय के सभागार में कर अधिवक्ताओ की एक बैठक दी सोंनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के बैनर तले बार के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसका संचालन महामन्त्री श्रीप्रकाश यादव ने किया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओ ने पुलिस अधीक्षक सोंनभद्र से बार के सदस्य अधिवक्ता फैजान अंसारी पर हुए प्राणघातक हमले पर आक्रोश ब्यक्त करते हुए हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कड़ी कारवाई करने की माँग की। बैठक को संबोधित करते हुए बार के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता पर हमला न्याय ब्यवस्था पर हमला है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। बार के निवर्तमान अध्यक्ष उमापति पांडेय ने कहा कि बहुत ही दुःख की बात है कि एक अधिवक्ता जो समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलवाने का कार्य करता है उस पर जानलेवा हमला किया जाता है। ऐसे हमलावरों पर तुरंत कारवाई होनी चाहिये। बार के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि यदि जल्द दोषी ब्यक्तियो के विरुद्ध कारवाई नही की गई तो अधिवक्ता समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संचालन कर रहे महामंत्री श्री प्रकाश यादव ने कहा कि यदि 72 घण्टे के अंदर हमलावरों के विरुद्ध दंडात्मक कारवाई नही हुई तो बार को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन सोंनभद्र की होगी। बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता जनार्दन पांडेय, फैजान अंसारी,अधिवक्ता प्रदीप धर द्विवेदी,अधिवक्ता विकास कुशवाहा सहित तमाम अधिवक्ताओ ने अपने विचार रखते हुए हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की माँग की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार