सोनभद्र

आपरेशन मुस्कान के तहत मिथिलेश मिश्रा ने 3 गुमशुदा बच्चे को बरामद कर घर की खुशिया लौटाया

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) आपरेशन मुस्कान के तहत मिथिलेश मिश्रा ने 3 गुमशुदा बच्चे को बरामद कर घर की खुशिया लौटाया। आवेदक लोकनाथ पुत्र भोला मदेशिया, निवासी ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर तहरीर दी गई कि मेरा पुत्र विकाश उम्र 12 वर्ष व उसके गांव के ही रामसूरत के पुत्र मनोज उम्र 14 वर्ष व ग्राम खैरटिया के ही रहने वाले मनमोहर के रिस्तेदार महेन्द्र के पुत्र सुजीत उम्र 10 वर्ष जो घर से स्कूल के लए निकले थे किन्तु अभी तक घर नही आये है। जिसके सम्बन्ध मे थाना ओबरा पर मुकदमा अपराध संख्या 95/2023 आईपीसी की धारा 363 का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा बालको की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक ओबरा द्वारा तत्काल पुलस टीमें गठित कर बालको की खोजबीन हेतु निकाली गयी ओबरा पुलिस के अथक प्रयास से 8 घंटे के भीतर बालको की बरामदगी थाना कोन क्षेत्र के चकरिया चौकी के पास से बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वही बच्चे पाकर उनके परिजनो के आखो से अश्रु की धारा फुट पड़ी।साथ ही परिजनो ने मिथिलेश मिश्रा को दुआये देते हुये साधुवाद दिया।

वही मिथिलेश मिश्रा ने बातचीत में बताया के आपरेशन मुस्कान के तहत हम लोगो को वैसे तो काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआयें देते हैं तो हम पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी पुलिस की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान