सोनभद्र

ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार के अपार संभावनाएं

युवाओं को नशा मुक्ति के लिए किया गया प्रेरित

वाई 20 चौपाल में उठा प्रदूषण का मुदा,शुद्ध पानी आपूर्ति का दिया भरोसा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

बभनी ब्लॉक के छत्तीसगढ़ सीमावर्ती ग्राम पंचायत मुनगाडीह स्थिति प्रदेश के सबसे बड़े रेशम उत्पादन फार्म परिसर में बुधवार की शाम भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में वाई 20 चौपाल का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रेशम विभाग के सहायक निदेशक रणबीर सिंह ने रेशम किट पालन में रोजगार की असीम संभावनाओं की जानकारी दी और बताया की युवाओं को रोजगार मिल रहा है।जरूरत है युवा स्थानीय स्तर पर रोजगार में मन लगाए। बबई मरकाम,जोगी,और ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने आदिवासियों को पंचायत में आरक्षण का मुद्दा उठाया साथ ही नशा मुक्ति के प्रति युवाओं को सचेत किया और कहा की शराब से आर्थिक सामाजिक नुकसान हो रहा है और आदिवासी युवा विकास में पीछे रह जा रहे है ।कहा की युवा मोर्चा के जिला मंत्री आशीष कुमार बिट्टू ने भाजपा के नीतियों और समाज के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयास की चर्चा करते हुए कहा की मोदी और योगी के नेतृत्व में देश ही नहीं विदेश में आज भारत का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने मोटे अनाज और शहद उत्पादन में स्वरोजगार तलासने का आह्वान किया क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या पर अपने विचार रखते हुए जगत ने कहा की औधौगिक प्रदूषण से हवा पानी में जहर घुल रहा है कैस क्राप कहे जाने वाला लाह विलुप्त हो गया।कहा की रिहद जलाशय के पानी में मरकरी है ऑर हर घर जल नल योजना के तहद पानी की आपूर्ति की योजना से भारी असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।अध्यक्षता करते हुए प्रमोद कुमार दुबे ने कहा की सरकार गरीबों आदिवासियों के विकास के प्रति सजग है।और शुद्ध पानी की आपूर्ति हर हाल में किया जाएगा।जो समस्या है उसका हल निकलेगा।मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी,,द्वारिका प्रसाद,शशांक कुमार,दीपक कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार, विनेशर,लाल केश कुशवाहा,राधे श्याम गुप्ता,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App