सोनभद्र

70 अध्यक्ष व 216 सभासद पद के उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन पत्र

दुद्धी, सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन पर्चा खरीदने वालों की भीड़ से तहसील मुख्यालय पटा रहा। अनपरा, पिपरी, रेणुकूट एवं दुद्धी नगर पंचायत के लिए सोमवार को पहले दिन चेयरमैन पद के लिए कुल 70 एवं विभिन्न वार्डों की प्रतिनिधित्व करने के लिए 216 नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित समय तक की गई। हालांकि पहले दिन किसी पद के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नही किया गया।
नगर निकाय चुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। इसके लिए तहसील सभागार में बनाये गए विशेष कक्ष से चारो नगर पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर के जरिये विक्रय की व्यवस्था बनाई गई थी। इस बाबत तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पहले दिन अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन पद हेतू 36 एवं सभासदी के लिए 48 पर्चे खरीदे गए। इसी तरह दुद्धी अध्यक्ष के लिए आठ लोगों ने 14 एवं सभासदी के लिए 62 व पिपरी के लिए अध्यक्ष के लिए दो एवं सभासदी के लिए 34 एवं रेणुकूट अध्यक्ष हेतु 10 लोगो ने 18 एवं सभासद हेतु 72 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें से किसी द्वारा कोई पर्चा सोमवार को दाखिल नही किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार