सोनभद्र

बांस काटने के विवाद में मारकर किया लहूलुहान

मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव का

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम पतरिहा में बांस काटने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति व उसके परिवार को मार कर लहूलुहान कर दिया गया। 35 वर्षीय बलवंत बियार पुत्र रामकिशोर ने बताया कि हमारे बड़े पापा बिहारी पुत्र शिवमूरत हमारा बांस काट कर ले गए थे। इस बाबत सोमवार की सुबह 10 बजे जब उनसे पूछा तो आगबबूला होकर अपने पुत्र शम्भू व उसकी पत्नी सविता, बिहारी की पत्नी उर्मिला देवी, नाती व अन्य लोगों घर के सदस्यों के साथ मिलकर मुझे और मेरी पत्नी सुनीता देवी 30 वर्ष को बुरी तरीके से मारपीट करके घायल कर दिया। डंडे के प्रहार से जहां बलवंत का सर फटा व पैर-पीठ पर लाठी-डंडों के निशान उभर आए वहीं उसकी पत्नी सुनीता के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल बलवंत द्वारा तत्काल घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराने की बात कही। बाद में 108 एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी लाया गया, जहां दोनों पति पत्नी की का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार