सोनभद्र

ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत गांव को मॉडल बनाएं जाने के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ

60 लोगो के बैच में दिया जायेगा प्रशिक्षण

सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत गांव को मॉडल बनाए जाने के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के 378 ग्राम पंचायतें के 657 राजस्व गांव का चयन किया गया है। इन गांव को मॉडल बनाए जाने के लिए मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा निर्धारित रोस्टर के तहत डीपीआरसी सोनभद्र में प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। इस प्रशिक्षण में गांव के ग्राम प्रधान, सफाई कर्मी एवं पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ आज मंडलीय उपनिदेशक पंचायत मिर्जापुर मंडल रामजीवन राम एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सोनभद्र विशाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए उपनिदेशक पंचायत में बताया कि गांव को माडल बनाए जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिंदु में घर के स्तर पर कचरे को अलग अलग किया जाना तथा सभी ग्राम पंचायतों में ई रिक्शा के माध्यम से कूड़े को लाकर आरआरसी केंद्र पर उनके एकत्रीकरण एवं निस्तारण की व्यवस्था संपादित की जानी है। आज गांव में 2 तरह के कचरा निस्तारण की कार्ययोजना बनाई जानी है जिसमे ठोस और तरल अपशिष्ट का प्रबंधन किया जाना है। इस कार्य के लिए गांव में प्रति व्यक्ति के अनुसार से ₹60 ठोस कचरा के लिए एवं ₹280 तरल कचरा प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा दिया जा रहा है। आज आवश्यकता है कि अपने गांव में हम ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कर अपने गांव को मॉडल गांव बनाएं ।
प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम पंचायत मधुपुर में निर्मित आरआरसी केंद्र का विजिट सभी प्रतिभागियों को कराया गया। आरआरसी केंद्र पर जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया गया कि किस प्रकार गोबर एवं कूड़े से हम वर्मी कंपोस्ट एवं कंपोस्ट विधि से खाद बनाकर उसका निस्तारण कर सकते हैं तथा ठोस कचरा प्रबंधन में हम कैसे प्लास्टिक, लोहा, शीशा, इत्यादि का प्रबंधन ग्राम पंचायत स्तर पर कर सकते हैं। तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नाली और सोक पीट का निर्माण कर हम किस तरह से अपने गांव को ओडीएफ प्लस में मॉडल बना सकते हैं। जनपद के चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी का प्रशिक्षण 29 तारीख तक डीपीआरसी में दो बच्चों में दिया जाना है। प्रशिक्षण के लिए आए हुए लोगो को प्रशिक्षण जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अनिल केसरी, किरण सिंह एवं फैकेल्टी राजेश त्रिपाठी, लालता प्रसाद ने दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App