सोनभद्र

छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, डीआईओएस ने किया प्रमाण पत्र वितरित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नव नियुक्त सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ताओं के छह दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नव नियुक्त सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ताओं के छह दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में प्रथम बैच में 100 शिक्षकों/प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विभाग से संबंधित विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के संस्थानों के विषय में विभागीय संरचना, विभिन्न बोर्ड, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक छात्र सम्बंद्ध अवकाश नियमावली, कैरियर, काउन्सलिंग लर्निंग आउटकम आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। मास्टर ट्रेनर के रूप में डायट प्रवक्ता सुनिल कुमार मौर्या, राजेश मौर्या, दिनेश कुमार यादव, सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, राजकुमार, जयेंद्र मिश्र, शबनम,
गोविंद गुप्ता, हीरालाल प्रजापति, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। समस्त प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की सहायक अध्यापिका प्राची गुप्ता, प्रवक्ता भावना शुक्ला, पूजा सिंह, चंद्रभान भारती, प्रतिभा पाल, प्रीती, महिला, उर्वसी, पूनम, गायत्री पाल, रामकृत, जयप्रकाश यादव आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार