सोनभद्र

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर राज्य मंत्री ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

आदिवासी करमा नृत्य के साथ बिरहा गायन का लोगों ने उठाया लुत्फ

चोपन/ सोनभद्र -( गुड्डू मिश्रा )

नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र चोपन गांव दलित बस्ती में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात समरसता भोज भी रखा गया था| कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड़ तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान आदिवासी नृत्य करमा का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया मांदर की थाप पर आदिवासी कलाकारों ने समां बांध दिया वहीं कैमूर बिहार से आए बिरहा कलाकार सुधीर लाल यादव व मनीषा प्रभाकर के बिच जोरदार मुकाबला हुआ जो भोर तक चलता रहा| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि डॉ अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है। बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे। बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए। यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया।बाबासाहेब अंबेडकर के विचार और उनका व्यक्तित्व हम सबके लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।आज के समय में बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक लवकुश भारती ने आये समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर राजन जायसवाल, नागेश्वर गोंड़,राजेश अग्रहरी, धर्मेंद्र जायसवाल, श्रीश्याम उपाध्याय, छोटेलाल, विकास सिंह छोटकू, विकास चौबे, शशांक भारती आदि मौजूद रहे संचालन मनोज चौबे ने किया वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत पुलिस बल के साथ तैनात रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार