सोनभद्र

युवकों में हुआ झगड़ा तो कान ही चबा डाला

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के मनबसा गांव में शनिवार की रात करीब दस बजे दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुई बहस में एक युवक ने दुसरे युवक की कान दांत से काटकर अलग कर दिया। लहुलुहान हाल में रात करीब ग्यारह बजे कोतवाली पहुंचे पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मनबसा गांव निवासी पीड़ित विजय पाल एवं आरोपित उपेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर पहले बहसाबहसी शुरू हुई, इसके बाद मामला गरमाने पर दोनों एक दुसरे को नोचने-चोथने लगे| इसी दौरान पीड़ित विजय पाल का कान का बाहरी हिस्सा आरोपित उपेन्द्र के मुंह में आ पड़ा| फिर क्या गुस्साए उपेन्द्र ने कान के नाजुक हिस्से को दांत से नोचकर बाहर थूक दिया| दर्द से बिलबिलाते लहुलुहान हाल में देररात कोतवाली पहुंच पीड़ित की हाल देख पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गये| उसकी शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार