सोनभद्र

ऊर्जान्चल कप क्रिकेट में पूर्वांचल पीसीएल को हरा सिंगरौली बनी चैंपियन :-

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)ऊर्जान्चल कप लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिंगरौली ने पूर्वांचल पीसीएल को 21 रनों से हरा चैंपियन बनी । सिंगरौली ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवरों में 157 रनों पर सिमट गई जिसमें राजू ने 47, बृज ने 36 रन बनाये, आयुष चन्द्रवंशी ने 8 रन देकर 4 विकेट लिए,अनिल यादव ने 3 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी पूर्वांचल पीसीएल 20 ओवरों में 136 रन पर ही सिमट गई जिसमें अनिल यादव ने 39,मोनू ने 29, रोहित 14, आशुतोष राय ने 11 रन नाबाद बनाए, दिनेश दूबे ने 4,विशाल,आकाश ने 2-2 विकेट लिए । इस मैच के मैन ऑफ द मैच कृष्णकांत माली द्वारा राजू को,
मैन ऑफ द सीरीज सपा नेता रवि गोंड बड़कू द्वारा एवं बेस्ट बैट्समैन गैवीनाथ यादव द्वारा पूर्वांचल के अनिल यादव, बेस्ट बॉलर शशिकांत द्विवेदी द्वारा सिंगरौली के आकाश पटेल को दिया गया । विजेता ट्रॉफी सपा नेता प्रशांत सिंह द्वारा एवं उपविजेता ट्रॉफी रवि गोंड द्वारा दिया गया । अम्पायर सत्यम राय, ऋषभ, स्कोरर सोनू, कमेंट्री सुनील,सुमित द्वारा किया गया ।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा ने बताया कि क्रिकेट अनपरा द्वारा अब तक 99 मैचों का आयोजन कराया जा चुका है जल्द ही 100 वें मैच का आयोजन किया जाएगा ।
यह प्रतियोगिता 8 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चली जिसमें 6 टीमों ने प्रतिभाग किया जो कि अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में खेला गया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार