सोनभद्र

निकाय चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, नामांकन पत्रों की बिक्री कल से

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के दुद्धी, अनपरा, पिपरी, रेणुकूट नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूर्ण हो गई है। चेयरमैन व सभासद पदों के लिए अलग अलग स्थानों पर नामांकन पत्र खरीदने और उन्हें भरकर जमा कराने की व्यवस्था की गई है। नामांकन स्थल सीमा के बाहर ही प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को रोका जाएगा। तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने कहा कि नामांकन स्थल पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दुद्धी का नामांकन पत्रों की बिक्री व पत्रों का नामांकन दुद्धी तहसील के न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी (न्यायिक) में होगा। सदस्यों की फार्म निवर्तन कक्ष उपजिलाधिकारी दुद्धी (न्यायिक) में होना सुनिश्चित हुआ है। नगर पंचायत पिपरी अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार दुद्धी पश्चिमी व सदस्यों के लिए तहसील दुद्धी कक्ष स0 12 में होना सुनिश्चित हुआ है। रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए न्यायालय कक्ष तहसीलदार व सदस्यों के लिए तहसील कक्ष 14 में होना सुनिश्चित हुआ है। अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी सदस्यों के लिए तहसील सभागार कक्ष में होना सुनिश्चित हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार