सोनभद्र

मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने कनहर परियोजना का किया निरीक्षण

मुख्य बांध पर गेट लगाने व राकफिल के निर्माण कार्य का लिया जायजा

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। बहुउद्देश्यीय कनहर सिंचाई परियोजना में शुक्रवार को दोपहर परियोजना के चीफ हर प्रसाद पहुँच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। मुख्य अभियन्ता हर प्रसाद ने विभाग के फील्ड हॉस्टल में परियोजना के सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जून तक मुख्य बांध के साथ राकफिल निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक करने के बाद मुख्य बांध, मेन गेट निमार्ण कार्य व राकफिल का निरीक्षण कर कार्य मे तेज गति से निर्माण कार्य करने को निर्देश दिए। सम्बंधित अधिकारियों से परियोजना निर्माण से संबंधित कार्य प्रगति व गुणवत्ता से संबंधित जानकारी लेते हुए आगे होने वाले निर्माणकार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले 15 जून तक मुख्य बांध के साथ राकफिल निर्माण कार्य को पुरा कर लिया जाये। विस्थापितों को आवासीय प्लाट व पैकेज देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विस्थापितो से लगातार एलाउंस कराकर गांव छोड़ने का अपील किया जा रहा है। हर प्रसाद ने कहा कि प्रमुख सचिव से शेष बचे कार्य को कंप्लीट करने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अवगत कराया जा रहा है। जून 23 तक सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सुमंत अग्रवाल, दिपक कुमार, अधिशासी अभियंता, विनोद कुमार, अभियंता रवि श्रीवास्तव, नन्दलाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार