सोनभद्र

दुद्धी सीएचसी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में 284 मरीजों का हुआ उपचार

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 284 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। मेले में विभिन्न प्रकार की खून जांच, वैक्सीनेशन, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ, टीवी, मलेरिया एवं यौन रोगों की निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण का कार्य किया गया। चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों का खून जांच किया गया। नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। मेले में आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।
स्वास्थ्य मेले में केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड और डिजिटल हेल्थ कार्ड के माध्यम से 05 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कार्ड धारक ले सकता है। शिविर में पोषण आहार स्वच्छता परिवार कल्याण बिना चीरा, बिना टांका नसबंदी एवं एड्स संबंधी भी जानकारी दी गई। आमजन से शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ लेने की अपील की गई। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 80 महिलाओं को कंडोम, छाया टेबलेट व अंतरा इंजेक्शन का वितरण करते हुए फैमिली प्लानिंग की सलाह दी गई।
इसके पूर्व भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी के साथ फीता काटकर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेले में सीएचसी में तैनात डॉ प्रवीण, पीएचसी अमवार प्रभारी डॉ संजीव, आयुष चिकित्सक डॉ मिथलेश, डॉ संजय, डॉ दिलीप, दंत रोग चिकित्सक अनीमा यादव, बीपीएम संदीप सिंह, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव व महेंद्र यादव, एलटी सीताराम, सुषमा, विष्णु दयाल, आशीष शुक्ला, राजेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर सिविल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 27 अप्रैल को होगा मामा के घर शादी में आया भांजा करेंट से झुलसा रिफर
Download App