सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ निगल कर युवक ने दी जान

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुमहान का
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुमहान में एक युवक ने अबूझ हालत में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मां-बाप का इकलौता लड़का 30 वर्षीय पवन कुशवाहा पुत्र अयोध्या कुशवाहा निवासी दुमहान अपना निजी ट्रैक्टर रख घर पर ही खेती-बाड़ी का काम करता था। सोमवार की शाम 7 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कृषि कार्य हेतु रखी कीटनाशक दवा पी ली। लगभग 2 घंटे बाद जब दवा ने असर किया तो उसे उल्टी होने लगी। पिता अयोध्या व परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी दुद्धी भागे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विनोद सिंह तत्काल राईस ट्यूब वगैरह लगवाकर स्टमक वाश किया। अन्य आवश्यक इंजेक्शन व ड्रिप वगैरह देकर अंडर आबजर्वेशन हेतु भर्ती कर लिया। इस बीच रात्रि एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉ विनोद ने बताया कि युवक शराब का आदी था। संभवतः शराब के साथ कोई और भी नशीला या जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। युवक की शादी 5 वर्ष पूर्व बहुअरा कोन क्षेत्र में हुई थी। पत्नी 10 दिन पूर्व अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार की सुबह 7 बजे उसकी पत्नी अल्पना को सीएचसी दुद्धी पति की तबियत खराब होने का बहाना कर लाया गया। पति की शव पर नजर पड़ते ही अल्पना दहाड़ें मारकर रोने लगी। उसकी करुनक्रन्दन से समूचा अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल के मेमो पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार