सोनभद्र

प्राईवेट कम्पनी गुरमा के बी आई एस सुरक्षा गार्डों को बकाया भुगतान को लेकर 5 वां दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी।

गुरमा सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता )जेपी एसोसिएट्स गुरमा के बी आई एस सुरक्षा गार्डों का पिछले छः माह से भुगतान न मिलने के कारण 1, अप्रैल से ही जेपी एसोसिएट्स गुरमा के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई पहल नहीं हुई जिससे ‌बी आई एस सुरक्षा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बंध में बी आई एस सुरक्षा गार्ड ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जेपी एसोसिएट्स गुरमा और चुनार में भी सभी बी आई एस सुरक्षा कर्मचारियों ने 1 अप्रैल से ही छः माह से भुगतान न मिलने के कारण सभी सुरक्षा गार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन पांच दिन बाद भी कोई पहल नहीं हुई है। जिससे सुरक्षा कर्मचारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं वहीं बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ तमाम परिवार आर्थिक अभाव के कारण स्वास्थ्य समास्याओं से भी जुझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में भी जेपी एसोसिएट्स के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों ने पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई पहल नहीं की ।इस सम्बंध में बी आई एस सुरक्षा कर्मचारियों ने शासन प्रशासन समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करा कर अविलंब बकाया भुगतान कराने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार