सोनभद्र

रामनवमी व रमजान पर्व के मद्देनजर शांती समिति की बैठक संपन्न

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली परिसर में सोमवार को रामनवमी व रमजान पर्व के मद्देनजर शांती समिति की बैठक संपन्न हुई। दोनों वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि आपसी भाई चारे के साथ पर्व मनाए। एक दूसरे के कार्यो में सहयोग करने के लिए मानवीय आधार पर कदम बढ़ाए। इसके साथ उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि परंपरागत तरीके से चले आ रहे कार्यक्रम में कोई बदलाव बगैर शासन की अनुमति के नही होगा। किसी भी दशा में नई परंपराओं को शुरू करने की इजाजत किसी पक्ष को नही होगी। इसके अलावा नगर में साफ सफाई, पेयजल एवं बिजली की निर्वाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। कोतवाल एसपी राय ने लोगों से अमन चैन के माहौल में त्यौहार मनाने की अपील किया। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद कुमार श्रीवास्तव, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, नन्दलाल, दिलीप पांडेय, सदर कल्लन खान समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात