सोनभद्र

विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा आरम्भ

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर बाजार के पुनर्वास प्रथम स्थित बेड़िया हनुमान मंदिर सहित दूधइयाँ माता मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के पहले दिन से शुरू हो रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार की सुबह बेड़िया हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा में करीब ग्यारह सौ श्रद्धालु महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर स्थानीय बाजार एनटीपीसी आवासीय परिसर से होते हुए गोविंद बल्लभ पंत सागर से जल उठा कर दुबारा मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद कलश स्थापित किए गए । इस दौरान लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला ग्रामीण कलश यात्रा पर पुष्पो की वर्षा कर रहे थे।महिलाएं कलश के साथ नृत्य करते चल रही थी इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए।श्री रामकथा के व्यास हिमाचल प्रदेश के संत शिरोमणि श्री राममोहन दास रामायणी जी व बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदनगोपाल दास व अन्य संत महात्मा फूलो से सजे रथ पर विराजमान ग्रामीणों को आशीर्वाद दे रहे थे।मंगलवार की सुबह समूचे इलाके में जयश्रीराम के नारे गूंजते रहे।इस दौरान अन्य तीर्थ स्थलों से पधारे संत महात्मा,ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन