सोनभद्र

चैत्र नवरात्र की तैयारी हुई पूरी

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चैत्र नवरात्र आज 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। बाजार में नारियल चुनरी की दुकानें सज गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट में समिति के लोग तैयारी को लेकर जी जान से जुटे है। आस्थावान भी कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामान खरीद रहे हैं। पूजन से जुड़े कई सामानों के भाव चढ़े हैं तो कुछ के दाम में गिरावट भी आई है। दुकानदार इसे बाजार में मंदी का असर मान रहे हैं। हालांकि दुकानदारों ने पर्व पर खरीदारों की भीड़ में अच्छा इजाफा होने की संभावना जताई है। फलाहार से जुड़ी सामग्रियों के दामों में भी महंगाई देखी जा रही है। नगर स्थित शैली जनरल स्टोर के संचालक अमित गर्ग ने कई खाद्य सामग्री के दामों में कमी बताया है। नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग मुख्य रूप से फलाहार में साबूदाना, सिंघाड़ा, कुट्टू का आटा और मेवे से बनने वाली खाद्य सामग्री का सेवन करते हैं। वहीं आलू और मौसमी फलों की मांग भी बढ़ जाती है। गौरतलब है कि नगर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, कैलाश मंदिर,नर्मदेश्वर महादेव पराम्बा शक्ति पीठ, हनुमान मंदिर सहित जुगैल क्षेत्र में में विराजमान कुंडवासिनी देवी, जिरही देवी, बंसरा देवी आदि मंदिरों में नवरात्रि को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है आपको बताते चले कि यहाँ नवरात्रि के दिनों में हजारों हजार की संख्या में भक्त आते हैं जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन से लेते हुए मंदिर कमेटियों ने आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यापक रूप से व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App