सोनभद्र

ठेका मजदूरों से बंद हो अपराधियों जैसा व्यवहार

दिनकर कपूर ने एमडी उत्पादन निगम से मिलकर दिया पत्रक
अनपरा, सोनभद्र। अनपरा व ओबरा तापीय परियोजनाओं में काम कर रहे ठेका मजदूरों के गेट पास के हर छह माह पर नवीनीकरण करने और इसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन कराने के आदेश के खिलाफ श्रम बंधु दिनकर कपूर ने आज लखनऊ शक्ति भवन में उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरुप्रसाद से मिलकर अपना प्रतिवाद दर्ज कराया. उन्हें दो पत्रक सौंप परियोजना में ठेका मजदूरों की स्थिति से अवगत कराया गया. पत्र में कहा गया कि परियोजनाओं में एक ही स्थान पर स्थाई कामों में ठेका मजदूर पूरी जिंदगी काम करते हैं ऐसे में बार-बार उनसे पुलिस वेरिफिकेशन मांगना उनका अपमान है और अपराधियों जैसा सलूक है जिसे बंद होना चाहिए. पत्र में कहा गया कि अनपरा डी परियोजना में श्रम कानूनों का पूरी तौर पर उल्लंघन हो रहा है. वहां महिला मजदूरों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. बिना कोई ब्रेक दिए लगातार 8 घंटा शिफ्ट में मजदूरों से काम कराया जा रहा है. मजदूरों को वेतन पर्ची नहीं दी जा रही है और उनके फस्ट एड का भी कोई इंतजाम नहीं है. मजदूरों को ओवरटाइम का दुगना मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है. बीटेक और आईटीआई किए हुए कुशल मजदूरों को अकुशल और अर्द्धकुशल मजदूरों का वेतन दिया जा रहा है. कैंटीन में बाजार दर से भी ज्यादा महंगा खाना और नाश्ता मजदूरों को दिया जा रहा है. पत्र में यह भी कहा गया कि प्रदेश में वेज रिवीजन ना होने से मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है और उसमें भी अनपरा में मजदूरी कई माह तक बकाया रहती है इसके भी भुगतान की मांग की गई. एमडी से इन सवालों पर हस्तक्षेप कर सीजीएम अनपरा को ठेका मजदूरों के विधिक अधिकारों व सुविधाओं को सुनिश्चित करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App