सोनभद्र

सोनभद्र एसओजी और करमा पुलिस ने 1 लाख 50 हजार रुपए के गाजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

सोनभद्र अरविंद गुप्ता

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक महदोय के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी घोरावल सोनभद्र के निकट पर्यवेक्षण मे एसओजी व थाना करमा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी सुधीर सिंह उर्फ शिशु पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम कुशी कैथी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 15 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये) व एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0 33/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया । विवरण निम्नलिखित है

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सुधीर सिंह उर्फ शिशु पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम कुशी कैथी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

बरामदगी का विवरण
1. अभियुक्त के कब्जे से 15 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये)
2. एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स संख्या(UP 64 AR 4541) ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम
01. प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा जनपद सोनभद्र ।
02. निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल, एसओजी प्रभारी, जनपद सोनभद्र ।
03. व0उ0नि0 श्री विमलेश कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
04. उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद दूबे, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
05.हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0सतीश कुमार सिंह का0 रितेश पटेल, का0 अजीत यादव, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
06. हे0का0 सौरभ कुमार राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र ।
07. हे0का0 मनीराम सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ डोडहर में खुला भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र
Download App