सोनभद्र

निशुल्क हेल्थ शिविर का हुआ आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्वयंसेवी संस्था श्री किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर संस्था द्वारा म्योरपुर विकासखंड के पड़री ग्राम के बराईडाढ़ टोला में स्थित ग्राम पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चें महिलाएं पुरुषों एवं बुजुर्गों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कैंप में उपस्थित नगर के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर आरके श्रीवास्तव ने कैंप में पहुंचे मरीजों का विधिवत चिकित्सीय परीक्षण किया। स्वास्थ्य समस्या के आधार पर निशुल्क रक्त जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया। संस्था के सचिव रिपुंजय राय ने बताया कि म्योरपुर विकासखंड के दूरदराज के इलाके में कैंप लगाकर हर महीने जरूरतमंद एवं बीमार ग्रामीणों का निशुल्क जांच एवं इलाज किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पड़री गांव के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके रोगों के निदान का प्रयास किया गया। कैंप में मधुमेह, रक्तचाप, अर्थराइटिस एवं बच्चों से जुड़ी बीमारी की जांच कर 102 मरीजों में दवाओं का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय ने कहा कि मेडिकल कैंप लगाने का हमारा उद्देश्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। कई ऐसे बुजुर्ग और असहाय लोग होते हैं जो गांव से दूर शहर में जाकर अपना इलाज करा पाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर हमारी संस्था स्वास्थ्य लाभ देने का लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान श्रीमती करोड़पतिया देवी,सुभाष यादव जमुना यादव सहित संस्था के एसपी पांडेय प्रमोद ठाकुर आरती ठाकुर सपना आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन