सोनभद्र

पुलिस ने बोलेरो में दर्जनों पेटी शराब को पकड़ा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में शनिवार को बीती रात्रि पुलिस ने एक बोलेरो से लेकर जा रहे दर्जनों पेटी शराब व बियर के पेटी को पकड़कर हिरासत में लिया। शनिवार की रात्रि करीब एक बजे कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से जानकारी होती है कि छत्तीसगढ़ की एक अज्ञात बोलेरो से अवैध शराब का तस्करी हो रहा है। मुखबिर की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मय फोर्स के साथ बोलेरो की तलाश में जुट गए। गुलालझारिया गांव के दुद्धी-लीलासी मार्ग पर बोलेरो चालक द्वारा तेज गति से भागते समय बोलेरो अनियंत्रित हुई और सड़क के किनारे जाकर फंस गई। जिससे बोलेरो चालक फरार हो गया। सड़क पर खड़े बोलेरो को दुद्धी पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली लाया। जहाँ बोलेरो से 11 पेटी अंग्रेजी शराब, 8 पेटी बियर को बरामद कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष रॉय ने बताया कि मुखबिर के मुताबिक बोलेरो के साथ दर्जनों पेटी शराब बरामद हुई है। एसआई दिग्विजय सिंह मय फोर्स के साथ विधिक कार्यवाही में जुटे हुए हैं। मामले को पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन