सोनभद्र

महावीरी झंडा जुलुस को लेकर प्रदीप सिंह चंदेल ने पीस कमेटी की मीटिंग किया

अनपरा/सोनभद्र महावीरी झंडा जुलुस को लेकर प्रदीप सिंह चंदेल ने पीस कमेटी की मीटिंग किया। एडिशनल एसपी कालू सिंह के मार्गदर्शन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व मे अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह,रेनुसागर चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह के मौजूदगी मे पीस कमिटी की मीटिंग किया गया। इस मीटिंग मे 14 मार्च को निकलने वाले महावीरी झंडा शोभा यात्रा के रूट के बारे में जानकारी दी गई।

प्रदीप सिंह चंदेल ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि उस दिन रोड पर किसी तरह के वाहन ना लगने दे ताकि किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति ना बने। मीटिंग मे साफ सफाई , जुलूस में अग्निशमन ,एंबुलेंस एवम जल की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के द्वारा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए इसके लिए विभागों को कहने की बात की गई। महावीरी झंडा शोभा अनपरा बाजार में महावीर चौक से,डीह बाबा रोड, अनपरा कालोनी, काशीमोड, औडी मोड,ककरी कालोनी ,रेनुसागर से अनपरा बाजार पहुंचेगा। इस महाकुंभ में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इस अवसर पर जगदीश बैसवार,आर डी सिंह, गोपाल गुप्ता, कृष्णा सिंह,प्रमोद शुक्ला,देवी शरण भारती, प्रशांत सिंह,राम विशाले दुबे,राजेश गुप्ता, नितेश सिंह चौहान,अयूब खान,सहजाद अली,रवि कंग, कुंदन सिंह,रतन गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन