सोनभद्र

स्वयंसेवी संस्था श्री किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) स्वयंसेवी संस्था श्री किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर संस्था द्वारा म्योरपुर विकासखंड के पड़री ग्राम के बराईडाढ़ टोला में स्थित ग्राम पंचायत भवन में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 102 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। नगर में संचालित एनजीओ श्री किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर संस्था द्वारा रविवार को म्योरपुर विकासखंड के पड़री ग्राम के बराईडाढ़ टोला में स्थित ग्राम पंचायत भवन में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चें महिलाएं पुरुषों एवं बुजुर्गों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कैंप में उपस्थित नगर के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर आरके श्रीवास्तव ने कैंप में पहुंचे मरीजों का विधिवत चिकित्सीय परीक्षण किया। स्वास्थ्य समस्या के आधार पर निशुल्क रक्त जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया। संस्था के सचिव रिपुंजय राय ने बताया कि म्योरपुर विकासखंड के दूरदराज के इलाके में कैंप लगाकर हर महीने जरूरतमंद एवं बीमार ग्रामीणों का निशुल्क जांच एवं इलाज किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पड़री गांव के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके रोगों के निदान का प्रयास किया गया। कैंप में मधुमेह रक्तचाप अर्थराइटिस एवं बच्चों से जुड़ी बीमारी की जांच कर 102 मरीजों में दवाओं का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय ने किया। कहा कि मेडिकल कैंप लगाने का हमारा उद्देश्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। कई ऐसे बुजुर्ग और असहाय लोग होते हैं जो गांव से दूर शहर में जाकर अपना इलाज करा पाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर हमारी संस्था स्वास्थ्य लाभ देने का लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान श्रीमती करोड़पतिया देवी,सुभाष यादव जमुना यादव सहित संस्था के एस पी पांडेय ,प्रमोद ठाकुर ,आरती ठाकुर ,सपना आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ
Download App