सोनभद्र

मित्सुबिशी पावर इंडिया ने सड़क सुरक्षा की बच्चों में दी जानकारी

उपहार स्वरूप सेंटजोसफ़ को दिए स्कूटी और साइकिल

बीजपुर(विनोद गुप्त)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना यूनिट सेकेंड और थर्ड के एफजीडी में कार्यरत मित्सुबिशी पॉवर इंडिया कम्पनी ने शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान एनटीपीसी रिहन्द के आवासीय परिसर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी इस दौरान विद्यालय को उपहार स्वरूप भेंट सामग्री दी गयी। कार्यक्रम के आरम्भ में एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक एफजीडी एच आर, मित्सुबिशी के साइट इंचार्ज और सेंटजोसफ़ की उप प्रधानाचार्य के साथ पूरी टीम ने बच्चों को सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी दी वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और सुरक्षा से सम्बंधित अन्य जानकारी को बच्चों में समझाया गया। ततपश्चात मित्सुबिशी पावर इंडिया की ओर से सेंट जोसेफ स्कूल को उपहार स्वरूप भेट के रूप में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा एक साइकिल भी प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन