सोनभद्र

महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न रोचक खेलों में लिया भाग

रेणुकूट, (सोनभद्र)।
जी.के.मदान
हिण्डाल्को प्रबंधन अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के क्रम में रेणुकूट नगरीय बस्ती के साथ-साथ आस-पास की आबादी के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए सदैव तत्पर है। इसी क्रम में रेणुकूट नगरीय बस्ती के चाचा कॉलोनी के सर्वेश्वरी समूह आश्रम प्रांगण में स्थानीय स्वयं सहायता समूह एवं लघु उद्यमी महिलाओं के साथ हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को क्लस्टर के सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी शुभकामनायें दी तथा नारी शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि महिलायें शिक्षित होकर ही अपने तथा अपने परिवार का विकास कर सकती है। उन्होंने महिलाओं को अपने परिवार को नशे से दूर रखने की सलाह देते हुए कहा कि नशा करने से किसी का भला नही होता। नशे की लत व्यक्ति को धीरे-धीरे मृत्यु के करीब ले जाता है और इससे परिवार भी बिखर जाता है।
विशिष्ट अतिथि, क्लस्टर एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह ने कहा कि आज महिलायें किसी से पीछे नही है और पुरुषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोज़गार के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत, लघु नाटिका आदि का बहुत ही सजीव मंचन किया। इसके उपरांत पूरे उत्साह के साथ महिलाओं ने गोली-चम्मच दौड़, श्रृंगार दौड़ सहित विभिन्न रोचक खेलों में भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समूह की कई महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के अपने अनुभवों को साझा किया और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जुड़ने की बात कही।
ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख श्री अविजीत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम में पी.आर. व एडमिन हेड श्री जसवंत सिंह, श्री सजल साहा, श्री अनुनय कुमार एवं श्री प्रशांत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन