सोनभद्र

श्री राधाकृष्ण सँग भक्तों ने खेली फूलों से होली

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) अजीरेश्वर धाम जरहा स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम पम्परागत ढंग से होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल, रवि गुप्ता, आर के सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती सहित सैकड़ों लोगों ने सर्वप्रथम परिसर के मंदिरों में विराजमान बिभिन्न देवी-देवताओं सहित भगवान श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना की ततपश्चात उनके ऊपर फूलों की वर्षा कर होली खेली और अबीर गुलाल उड़ाए उसके बाद रंग अबीर गुलाल संग भक्तों ने परिसर में जम कर होली का आनंद लिया बाद में डीजे पर बज रहे होली गीत पर ठुमके लगाए।
परिसर में सजे पंडाल के विशाल मंच पर अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर गले मिलकर होली की एक दूसरे को बधाईयां दी साथ ही होली मिलन समारोह में पहुंचे अतिथियों को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया गया। अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया इस मौके पर राजकुमार सिंह,लल्लू बाबू, डा ब्रम्हाजीत सिंह,गणेश शर्मा, शशि गुप्ता, श्यामसुंदर जायसवाल,मुन्ना सिंह , सत्यनारायण बंसल, राहुल सिंह सहित कमेटी के समस्त सदस्य पदाधिकारी तथा भारी संख्या में भक्तगण महिलाएं,पुरूष और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात