सोनभद्र

अवैध बालू खनन के गड्ढे ने छीना गरीब का लाल

(फोटो कैप्शन-पीएम हाउस के बाहर शव विच्छेदन का इंतजार करे परिजन)

कनहर नदी के खनन हुए गढ्ढे में 10 वर्षीय मासूम की मौत

(फोटो कैप्शन-मृतक प्रियांशु की फाइल फोटो)

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी में 10 वर्षीय प्रियांशु कुमार पुत्र लालमन पनिका की कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूमरडीहा निवासी अपने माता-पिता के साथ ननिहाल विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में कनहर नदी किनारे छठी कार्यक्रम में गया हुआ था। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे गांव के ही बच्चों के साथ कनहर नदी किनारे खेलने चला गया। खेलते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में चला गया। जिसे छोड़कर सभी साथ में गए बच्चे अपने घर चले गए। साथ मे खेलने वाले बच्चों ने मृतक के परिजन से बताया कि कनहर नदी में उनका लड़का बच्चों के साथ गया था तब परिजन आनन-फानन में नदी पर पहुंचे तो देखा कि पानी में उनके बेटे का शव उतराया हुआ है। जिसे देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान व विंढमगंज पुलिस को दिया सूचना देने के वावजूद विंढमगंज पुलिस 12 घंटे बाद देर रात पहुंच शव का पंचनामा कर रात्रि को 10 बजे पीएम के लिए दुद्धी भेजवा दिया। मृतक बालक के पिता लालमन ने बताया कि मेरी दो पुत्रियां और एक ही बेटा था जो अब इस दुनिया में नहीं रहा वही मृतक प्रियांशु की माता का रो रो कर बुरा हाल है। बालक की मौत से ननिहाल में छठी कार्यक्रम मातम में तब्दील हो गया। बालक की मौत से गांव में भी मातम छा गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान