सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में 4 बच्चों के बाप ने खाया जहर, हालत नाजुक

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 4 बच्चों के पिता ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास कर डाला। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बभनी थाना क्षेत्र के इकदिरी गांव निवासी 32 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र हीरालाल बुधवार की रात 11:00 बजे अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा पी ली। थोड़ी देर बाद जब वह छटपटाने लगा तो परिवार के लोग रात्रि 12 बजे सीएससी बभनी लेकर पहुंचे। रातभर उपचार के बाद मरीज की हालत सही ना होते देख उसे चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। बेहोशी की हालत में परिजन रामप्रसाद को सीएससी दुद्धी लाकर भर्ती कराए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर शाह आलम अंसारी द्वारा उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉ अंसारी ने बताया कि मरीज बेहोशी की हालत (अनकांसियस) में है। यूरिन पाइप कैथेटर आदि लगाकर आवश्यक उपचार किया गया। मरीज को दोपहर तक होश न आने पर सीटी स्कैन व बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मरीज को लाकर भर्ती कराने वाले उनके साला छत्तीसगढ़ निवासी बुद्धि नारायण ने बताया कि रामप्रसाद के 4 बच्चे भी हैं। जहर क्यों और किन परिस्थितियों में खाये, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App