सोनभद्र

मोबाईल से बात कर रहा बाइक चालक धक्का मार हुआ फरार

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कस्बे के बढ़नीनाला क्षेत्र में मोबाइल फोन से बात कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने दूसरे मोटरसाइकिल चालक को धक्का मार कर मौके से फरार हो गया। घटना में दूसरे बाइक सवार के चेहरे पर गंभीर चोटें आई। 24 वर्षीय निखिल पुत्र श्याम प्रसाद निवासी कोन दुद्धी क्षेत्र के बीडर गांव में अपने मामा हरनाम सिंह के घर मंगनी की रस्म में आया हुआ था। वृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल से अकेले दुद्धी से बीडर जा रहा था। विपरीत दिशा से मोबाईल पर बात करते आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने निखिल की गाड़ी में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर शाह आलम अंसारी के नेतृत्व में उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार