सोनभद्र

ससुराल वालों पे नवविवाहिता को आग लगाने का आरोप हालत नाजुक, पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख किया कारवाई का मांग

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के कमरिया गांव में भूत प्रेत के शक में ससुराल वालों ने नवविवाहिता अर्चना पटेल पत्नी रवि शंकर पुत्र शंभू पटेल के ऊपर डीजल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र तियरा अस्पताल में भर्ती करवाया जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी

डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया गया घटना की सूचना तत्काल थाना रायपुर पुलिस को दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई विवश होकर लड़की के पिता सुरेश पटेल निवासी ग्राम पडरी कला थाना पन्नूगंज ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है घटना घटने से पहले ही 26/02/ 2023 को अर्चना देवी ने रायपुर पुलिस को लिखित अवगत कराया था कि मुझे मेरे सास-ससुर के द्वारा मारा पीटा जा रहा है इसके बाद भी रायपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझी और बड़ा घटना होने का इंतजार कर रही थी और उसी दिन महिला को सास ससुर के द्वारा जिंदा पर डीजल छिड़ककर आग लगा दिया गया महिला की हालत समाचार लिखे जाने तक अभी भी नाजुक बनी हुई है। फोन पर रायपुर थाना प्रभारी से बात करने पर बताएं कि जांच पड़ताल कर कारवाई कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार