सोनभद्र

पांच से बीस मार्च तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपए की दर से तीन किलो चीनी भी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

राशन कार्ड धारकों को मार्च में 5 से 20 के बीच खाद्यान्न वितरण होगा।गरीबों को जिसके पास अंत्योदय कार्ड है होली में उनकी मिठास बढ़ जाएगी।
पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि माह मार्च में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के खाद्यान्न का वितरण 5 मार्च से 20 मार्च तक होगा।इस वितरण में अंत्योदय कार्ड धारकों को गेहूं 14 किलो चावल 21 kg निःशुल्क और 3 किलो चीनी 18 रुपए प्रति किलो की दर से वितरित होगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं ,3 किलो चावल निःशुल्क वितरित होगा। माह की अंतिम वितरण तिथि 20 मार्च को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के द्वारा ऐसे कार्ड धारक अपने मूल कोटेदार की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते है जिनके किसी भी सदस्य का अंगूठा ई पास मशीन पर रीड नहीं हो पा रहा है।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपुसुदन आर्या ने बताया कि सभी विक्रेताओं को नियमानुसार वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए है।अगर किसी विक्रेता की राशन वितरण में अनियमितता करने की शिकायत प्राप्त होगी तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार