सोनभद्र

ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल संचालक फरार

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कस्बे में संचालित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गयी। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

परिजनों के मुताबिक मृतक प्रमिला देवी 35 वर्ष पत्नी राजकुमार निवासी परासी अनपरा कस्बा स्थित केयर हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में बुधवार को बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था।अचानक हालत बिगड़ने पर मरीज को लेकर रावर्ट्सगंज स्थित श्रेया हॉस्पिटल गये, फिर वहां से भी वाराणसी रिफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को वापस दुद्धी नर्सिंग होम लौटे तो हॉस्पिटल में ताला लटक रहा था और अस्पताल का सारा स्टाफ फरार था।

मृतक के पति राजकुमार ने बताया कि मृतक का मायका म्योरपुर में है, कुछ समय से मायके में ही थी और बच्चेदानी की समस्या से ग्रस्त थी। इसी बीच उसी क्षेत्र की आशा अनीता ने कहा कि दुद्धी में ही इसका हम ऑपरेशन कर देंगे। पहले भी कई लोगों का करा चुकी हूं, कोई दिक्कत नही आएगी। उस पर भरोसा करके मरीज को मंगलवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराये। ऑपरेशन के लिए तेईस हजार की मांग की गई। जिसमें चौदह हजार जमा भी कर दिया।बुधवार को उसका ऑपरेशन किया। रात में उसकी हालत अचानक खराब होने लगी, तो अस्पताल वाले रावर्ट्सगंज भेजे, हालत नाजुक देखते हुए वहां से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी पहुंचते उसकी मौत हो गयी। वाराणसी से मृतक के साथ लौटा तो देखा कि कथित अस्पताल बंद था और अस्पताल संचालक सहित सारे कर्मी फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई में जुट गई।

मृतका के भाई व बच्चों का रो रो कर बुरा था हाल

मृतका प्रमिला की मौत से उसके तीन नन्हें बच्चों, मां, बहन और भाई देव ईश्वर का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों को नन्हें बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App