सोनभद्र

हिण्डाल्को में सुरक्षा कविता, डिजिटाइजेशन- ऑटोमेशन व सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिता आयोजित

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेन्टर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 04 टीमों के 08 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। जिसकी खूब सराहना हुई। इस प्रतियोगिता में ब्वॉयलर एण्ड यूटिलिटी के श्री एस. के. चावरिया ने प्रथम स्थान, रिडक्शन प्लान्ट के श्री शिवराम यादव ने द्वितीय स्थान व ब्वॉयलर एण्ड यूटिलिटी के श्री सतीश कुमार चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का संचालन श्री सुशील पाण्डेय ने किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के सदस्य श्री गोपाल सिंह राठौर, श्री विवेक कुमार रहे। इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा श्री विवेक कुमार जी ने किया। प्रतियोगिता के दौरान प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।

इसके पश्चात ट्रेनिंग सेन्टर हॉल में आयोजित डिजिटाइजेशन एवं आटोमेशन प्रतियोगिता में कुल 04 टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में फैब्रिकेशन प्लांट के श्री राम जीत कुशवाहा, श्री देवांश निखरा, श्री दीपक सिंह ने प्रथम, रिडक्शन प्लान्ट के श्री अशीम दत्ता, श्री एच0आर0 पाल, श्री अजय श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा अल्युमिना प्लांट के श्री रंतीम देव राय, श्री अनूप कसौधन, श्री सिद्धार्थ तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक श्री प्रेम मौर्या एवं श्री पुष्पेन्द्र सिंह चौहान रहे। इस बार विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ इस नई प्रतियोगिता को सम्मिलित किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा श्री बी० पी० शर्मा जी द्वारा की गई।

तृतीय प्रतियोगता सेफ्टी इनोवेशन रही जिसमें कुल 4 टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री ए0पी0 सिंह व श्री आर०के० श्रीवास्तव ने किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक श्री निखिल गौरव एवं श्री सुरेन्द्र कुमार थे। इस प्रतियोगिता में फैब्रिकेशन प्लान्ट के (श्री गौरांग पांडेय, श्री दीपक सिंह, श्री स्वाक मौर्या श्री वी० के० सिंह) ने प्रथम स्थान, यूटिलिटी एवं ब्वॉयलर की कोमल कुशवाहा,श्री मनीष कुमार, श्री आर0 के० सिंह श्री मिलन कुमार) ने द्वितीय स्थान व रिडक्शन प्लान्ट के ( श्री यू०सी० मिश्रा, श्री चिन्मय, श्री हरिश शर्मा, श्री सुरेंद्र प्रसाद) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App