सोनभद्र

हाजी सरफराज अहमद बने जामा मस्जिद के नवनिर्वाचित सदर

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

जामा मस्जिद चोपन के अंजुमन इस्लामिया कमेटी का चुनाव परिणाम रविवार की देर शाम आ गया । मतगणना सरपरस्त हाजी मुख्तार अहमद की देखरेख में सम्पन्न हुआ । चुनाव में हाजी सरफराज अहमद 317 वोटों से असलम खान को पराजित कर विजयी रहे। वहीं लगातार 5 वी बार सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ व खाजांची ईदू भाई सर्राफ निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव अधिकारी चिराग अली,नजमुद्दीन ईदरिशी व शाकिब खान ने बताया कि कुल 454 वोट पड़े जहां हाजी सरफराज अहमद ने 317वोट व असलम खान ने 133वोट प्राप्त किये वही 4वोट अनवैलिड हुए।

वहीं नवनिर्वाचित सदर हाजी शरफराज अहमद ने कहा कि चोपन की आवाम का मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मै पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने भी चोपन की आवाम को निष्पक्ष निर्वाचन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेता टीम पांच वर्षों तक जामा मस्जिद , मदरसा , इस्लामिया स्कूल, ईदगाह , कब्रिस्तान आदि स्थानों की देखरेख करेगी। इस मौके पर डां मुन्ना, हाजी वकील अहमद,शेर खान,जहांगीर खां, नाजीम खान, सरफराज अहमद, सलीम कुरैशी, सर्फुद्दीन ईदरीशी,अतहर कुरैशी, चिराग अली,अनीस अहमद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान