सोनभद्र

शिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। महाशिवरात्रि पर निकलने वाली ऐतिहासिक शिव बारात एवं मेले को लेकर रविवार को महिला थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित समाज के अगुवाओं ने शिव बारात की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी और यातायात समेत अन्य बिंदु पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। अध्यक्षता कर रहे कोतवाल श्रीकांत राय ने कहा कि पर्व की गरिमा और आपसी भाईचारे का पूरा ख्याल होना चाहिए, तभी त्यौहार का पूर्ण आनंद मिलेगा।आज के परिवेश में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। जो आमजन के सहयोग बिना संभव नही। उन्होंने भगवान शंकर के इस महापर्व को सदभाव पूर्वक मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अवांछनीय तत्वों पर पूरी नजर रहेगी, किसी भी दशा में ऐसे लोग बख्शे नही जायेंगे। उन्होंने समाज के अगुवा लोगों से बारात व मेले को परम्परागत तरिके से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोई भी नई परम्परा की शुरुआत न करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मनचलों एवं शोहदों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस सादे वर्दी में जगह-जगह तैनात रहेगी। छेड़खानी व तंज कसने वालों को सीधे जेल भेजा जायेगा। कोतवाल श्री राय ने कहा कि नगर में निकलने वाली शिव बारात एवं हाइवे पर लगने वाले मेले के मद्देनजर सायं 3 बजे से सायं 6 बजे तक भारी वाहनों का संचालन बन्द रहेगा। इस दौरान संभ्रांतजनों ने भी साफ-सफाई एवं त्यौहार से सम्बंधित समस्याएं रखीं।जिसे समय रहते समाधान करा लेने का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी तहसीलदार विशाल पासवान, क्राइम इंसपेक्टर शेषनाथ पाल, समाजसेवी डॉ लवकुश प्रजापति, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय,राकेश श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारत सिंह,कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, एसआई दिग्विजय सिंह व इमानुल हक, राजेश्वर प्रसाद,पीयूष अग्रहरि,प्रधान बीड़र सुरेश प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि मल्देवा निरंजन जायसवाल व रजखड़ प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा, संजीव समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान