सोनभद्र

पठान मूवी शुरू होते ही विभिन्न संगठनों ने किया विरोध

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी में मल्टीप्लेक्स हाल शुरू होते ही सिनेमा हाल मालिक को विरोध का शोर झेलना पड़ा। स्थानीय कस्बे में 20 साल बाद नए मल्टीप्लेक्स हाल की शुरुआत होते ही पठान फ़िल्म को बंद कराने को लेकर जिला सह संयोजक बजरंग दल के आलोक जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सिनेमा घर के बाहर नेशनल हाइवे 39 पर आधे घंटे से ज्यादा सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह ने समझा बुझा कर विरोध प्रदर्शन को स्थगित कराया। उसके बाद सड़क पर वाहनों को धीरे धीरे छोड़ा गया। इस दौरान सोनू जायसवाल, पीयूष अग्रहरि, विकास जौहरी, संदीप कुमार, मनीष जायसवाल, दिलीप पांडेय, मीरा गोंड़, मनोज सिंह बबलू, सुमित सोनी, दीपक शाह, पीयूष कसेरा, कौशलेंद्र प्रताप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान