सोनभद्र

ओबरा थाने पर महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया)। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बैठक हुई।इसमें शिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी वर्ग के लोगों का आह्वान किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने कहा कि शिवरात्रि पर शिव बारात जिन स्थानों से निकलकर जिस रास्ते से जाएगी उस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।और बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रहेगी।

थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि त्यौहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।जो भी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। साथ ही सभी वर्ग के लोगों से शिवरात्रि पर्व पर शांति व सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने को कहा।इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष राम नरेश अग्रहरि,धुरंधर शर्मा,सुशील कुशवाहा, जेपी सिंह,नीरज भाटिया,अभिषेक अग्रहरि,नीलकांत तिवारी,जेपी सिंह,नगर पंचायत से महेंद्र बाबू,राजनरायन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान