सोनभद्र

शादी का झांसा देकर दलित किशोरी का यौन शोषण, मामला दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय दलित किशोरी को शादी का झांसा देकर उसी के हमउम्र पिछड़ी जाति के किशोर द्वारा यौन शोषण किया जा रहा था। किशोरी के पेट फूलने पर जब मामले की जानकारी स्वजनों को हुई, तो घर में हड़कंप मच गया। बहन को लेकर कोतवाली पहुंचे भाई ने गांव निवासी आरोपित किशोर के खिलाफ दलित उत्पीड़न, पास्को एक्ट समेत बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस आरोपित के तलाश में जुट गई।
बुधवार को घटना के बाबत लिखित तहरीर देते हुए पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि गांव निवासी एक किशोर द्वारा उसके नाबालिग बहन के साथ बीते कई माह से शादी का झांसा देकर नाजायज शारीरिक संबन्ध बनाया हुआ था। बीते दिनों उसकी छोटी बहन के शरीर फूलने लगी, तो घर की महिलाओं ने पेट फूलने एवं उसके मासिक चक्र के बारे में पूछताछ करने पर बहन द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश में एक टीम को गांव भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार