सोनभद्र

गुजरात कमाने गए युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के घर शव रख किया विरोध

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में एक ठेकेदार के घर शव पहुँचते ही हड़कंप मच गया। मृतक युवक के भाई रामसेवक ने बताया कि मेरा भाई रामप्यारे 22 पुत्र मानशाह गोंड़ निवासी चागा-म्योरपुर पिछले तीन महीने पहले गुजरात के अहमदाबाद में पाइप लाइन का कार्य कर रहा था। युवक का तवियत अस्वस्थ होने के कारण अहमदाबाद में ही इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तीन फरवरी को युवक की मौत हो गई। अगले दिन युवक का शव घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने चागा म्योरपुर से शव को लेकर दुद्धी के बघाडू निवासी ठेकेदार मंजूर आलम पुत्र सद्दीक अन्सारी के घर के बाहर शव रखकर विरोध जताया। ठेकेदार के घर शव पहुँचते ही ठेकेदार मौके से फरार हो गया। सात फरवरी देर शाम से आठ फरवरी बुधवार को ठेकेदार व मृतक के परिजनों में हुई आपसी समझौते के बाद, मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर वापस अपने घर चले आये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार