सोनभद्र

हिण्डाल्को ने नगरवासियों को दिया एकसाथ 16 शौचालयों का तोहफा

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को हमेशा से सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर गंभीर रहा है। फिर वो चाहे सामाजिक उत्थान के कार्य करना हो या नगरवासियों को जरूरत की सुविधाएं उपलब्ध कराना हो। इसी कड़ी में बुधवार को हिण्डाल्को सीएसआर के सौजन्य से रेणुकूट नगर के चाचा कॉलोनी में एकसाथ 16 शौचालयों का शुभारंभ कर उसे नगरवासियों को सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि बीते कई वर्षों से नगर के चाचा कॉलोनी इलाके में रहवासियों को नित्य क्रिया हेतु शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रहवासियों की समस्या को अपनी समस्या समझते हुए हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह ने बीते दिनों शौचालय की सुविधा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी। इसी क्रम में बुधवार को चाचा कॉलोनी स्थित भगवान अवधूत राम आश्रम के निकट हिण्डाल्को द्वारा निर्मित पुरुष हेतु 8 एवं महिलाओं हेतु भी 8 टॉयलेट्स का शुभारंभ फीता काटकर किया गया जिसे आज से नगरवासियों के प्रयोग हेतु खोल दिया गया है। हिण्डाल्को द्वारा इस सामाजिक कार्य हेतु जनता के बीच खुशी की लहर है। उनका कहना है कि अब उन्हें खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर नगरवासियों ने हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश व श्री जसबीर सिंह का हृदय से आभार भी व्यक्त किया है। इस मौके पर हिण्डाल्को सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना, सीएसआर प्रमुख अविजीत कुमार, जनसंपर्क विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App