सोनभद्र

फोन पे कस्टमर केयर से काल बताकर किसी,साइबर ठग ने लगाया 37 हजार का चूना

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। साइबर ठगों द्वारा आये दिन लूट के नये नये तरिके इजाद कर लोगों को चूना लगाने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा। इसी क्रम में
सोमवार को कस्बा के रामनगर निवासी राजीव रंजन भी शिकार हुए, साइबर ठगों ने उन्हें 36997 रुपये का चूना लगाया।
घटना के बाबत भुक्तभोगी राजीव ने बताया दो तीन दिन पूर्व मेरे दुकान पर एक व्यक्ति अपने को फोन पे कंपनी का स्टाफ बताया और एकाउंट बनाने की बात कहकर दुकान का फोटो भी लिया था। सोमवार की दोपहर मेरे मोबाइल पर 7601984854 से काल आया और कालर ने अपने को फोन पे कस्टमर केयर से बताते हुए कहा कि आपका एकाउंट शुरू हो गया है। इसके लिए कंपनी आपको रिवार्ड दे रहा है, आप उसे रिसीव करें। हमें विश्वास में लेने के लिए उसने हमारे दुकान का फोटो भी मुझे सेंड किया। जैसे ही मैंने मोबाइल में शो कर रहे रिवार्ड को रिसीव करना शुरू किया, वैसे ही खाते से फटाफट 4999, 4999, 10000, 5000 और 1999 रुपये कट गये। इस प्रकार खाते से कुल पांच बार में 36997 रुपये कट गये। यह देख मैं दंग रह गया और काल करने वाले से बात की तो उसने बेझिझक होकर कहा कि उसमें जो लिंक गया उसे लोड कीजिये, तभी पैसा वापस आयेगा। आगे और लूट करने का वह रास्ता बताता रहा। भुक्तभोगी ने इस मामले की लिखित जानकारी कोतवाल दुद्धी को देते हुए,न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात