सोनभद्र

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह ने बजरिये मुखबिर की सुचना पर अवैध डीजल की चोरी व बिक्री किये जाने की सूचना पर एसआई विष्णु दत्त राय मय हमराही कांस्टेबल आदर्श शुक्ला, कांस्टेबल जय प्रकाश यादव द्वारा बोदरा बाबा पहाड़ी के पास खड़िया से मनीष कुमार गुप्ता पुत्र व्यास प्रसाद गुप्ता निवासी अशोका मार्केट खडिया शक्तिनगर, विजय कुमार पटेल पुत्र सीता राम पटेल निवासी अशोका मार्केट खड़िया शक्तिनगर, आदित्य गुप्ता पुत्र आकाश गुप्ता निवासी अम्बेडकरनगर पानी टंकी के पास शक्तिनगर को 60 लीटर अवैध डीजल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि एक अन्य साथी चन्द्रशेखर निवासी अशोका मार्केट खडिया शक्तिनगर के कहने एनसीएल खड़िया मे आने वाली वाहनों से डीजल चोरी करके बेचते है। उक्त चोरी के बावत थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 15/2023 आईपीसी की धारा 411, 413 मे मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात