सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दूर वृद्ध महिला ने लगाई फांसी

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में रविवार को सुबह करीब आठ बजे एक वृद्ध महिला घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर दुपट्टे के सहारे पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। क्षेत्र के नौडीहा गांव में बीती रात्रि सोनमती देवी 65 पत्नी स्व0 रामधनी निवासी नौडीहा अपने घर से गायब थी। सुबह उठते ही एकलौता लड़का रामखेलावन गांव में परिजनों के साथ खोजबीन करना शुरू कर दिया। घंटो बाद घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक नीम के पेड़ से दुप्पटे के सहारे लटका हुआ शव देखकर गांव के लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया। पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक घर मे किसी भी तरह का कोई विवाद नही रहा। बुजुर्ग अवस्था में फांसी लगाना यह कुछ समझ नही आ रहा है। घर के इकलौते बेटे ने भी इस घटना को एक झकझोर देने वाली बात बताकर भावुक हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात