सोनभद्र

112 नंबर वैन से बाइक की जबरदस्त टक्कर 2 गंभीर,2 घायल

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाने की डायल 112 की गाड़ी और बाइक की जबरदस्त टक्कर मे 2 गंभीर 2 लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रायपुर के ग्राम तेंदुआ निवासी ओम प्रकाश यादव पुत्र श्यामलाल उम्र 25 वर्ष वह चंदू पुत्र सवरू यादव करीब 22 वर्ष दोनों खलियारी की तरफ जा रहे थे पीसीआर वैन रायपुर से वैनी की तरफ आ रही थी कम्हरिया छत्रपतिसाहू जी महाराज इंटर कालेज के सामने तेज गति से बाइक सवार पीसीआर वैन के शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गए पीसीआर वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शीशा भी टूट गया बाइक चूर चूर हो गई दोनों को बुरी तरह घायल अवस्था में उसी पीसीआर वैन से सीएचसी लाया गया। सीएचसी वैनी में कोई डाक्टर मौजूद नहीं थे। फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने दो तीन नर्सो को लेकर प्राथमिक उपचार के बाद ओम प्रकाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चंदू का इलाज हो रहा है ओमप्रकाश की जेब में मोबाइल थी वैन में मौजूद दो सिपाहियों को भी चोट आई है मोबाइल से उनके घर पर सूचना पहुंच गई है। 112 नंबर पीआरबी ड्राइवर मनोज कुमार पांडे उम्र लगभग 47 की गंभीर चोट आई है सीएचसी वैनी में इनका इलाज किया जा रहा है। 2 लोग ग्राम भवानी गांव थाना पन्नूगंज सोनभद्र के निवासी है। दीवान अजय तिवारी के बाएं हाथ में चोट लगी है इनका भी इलाज सीएससी वैनी में किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार