सोनभद्र

भाजपा नेताओं ने कहा-सहकारी समितियों का चुनाव गंभीरता से लड़ना होगा

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

ग्रामवासी सेवा आश्रम में सहकारिता चुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा मंडल स्तरीय बैठक शनिवार को हुई। जिसमे सहकारिता चुनाव प्रभारी व मंडल प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता भी सक्रिय रुप से भागीदारी करेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजप जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह सहित भाजपा नेतागण शामिल हुए।जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प गांव-गांव मजबूती से पहुंचना है। सहकारी समितियों का चुनाव गांव व किसान के जीवन का आधार है। भाजपा के लोग सहकारी समितियों में ज्यादा संख्या में संचालक पद पर चुनाव जीतकर पहुंचे। पार्टी स्तर से इसी को लेकर रणनीति बनाने को बैठक की गयी है। उन्होंने कहा कि विपक्षधारी समाजवादी पार्टी कॉपरेटिव चुनाव में सत्ता का दबाव डाल गड़बड़ी कराने की सोच रही है, इसलिए सहकारी समितियों का चुनाव बेहद गंभीरतापूर्वक लड़ना होगा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि हम सब एक ही परिवार के लोग हैं जो पार्टी का आदेश है, उसका अक्षरशः पालन करेंगे। सहकारी संस्थाओं के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। हमें भी इस सहकारी चुनाव में अपनी ताकत और

बढ़ानी है। उन्होंने जिले में सहकारी चुनाव जीतने के संकेत दिए। चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सहकारी बैंकों की किसान के विकास में बड़ी भूमिका होती है। इसलिए इसे भ्रष्टाचारमुक्त बनाना आवश्यक है और यह तभी सम्भव है जब भाजपा के संचालक सदस्य अधिकाधिक संख्या में जीतकर आए।बैठक में चोपन मंडल अंतर्गत सेवा सहकारी समितियों के चुनाव के लिए प्रभारी एवं स.प्रभारी की नियुक्ति भी की गई। जिसमें सेवा सहकारी समिति चोपन में परशुराम केसरी, मंजू गिरी, राजेश अग्रहरि, विकास चौबे, राम दुलारे सिंह खरवार, धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष प्रताप सिंह, हिमांशु प्रियदर्शी, सत्यदेव पांडे, धनश्याम चौधरी, संदीप पांडे,ब्रिजेश पांडे, आदि लोग मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026- स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन नशे के सौदागरो पे चला अनपरा शक्तिनगर पुलिस का डंडा 27 लाख की अवैध संपत्ति किया अभिग्रहित प्रीपेड स्मार्ट मीटर संयोजन की अनिवार्यता समाप्त जनता के जन संघर्ष की जीत - भाकपा चोपन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Download App